- Hindi News
- National
- Kundhit News Discussion On Stabilization Of Animal Guards Held In The Meeting
बैठक में हुई पशुरक्षकों को स्थायीकरण करने पर चर्चा
कुंडहित डाकबंगला मैदान में पशु रक्षक संघ की बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता पशुरक्षक संघ के अध्यक्ष कृष्ण गोपाल महतो की अध्यक्षता में की गई। बैठक में सभी पशुरक्षकों की समस्या के बारे झारखंड सरकार को अपना मंग पत्र सौंपने का निर्णय लिया गया। बैठक में पशु रक्षकों को स्थायीकरण करने हेतु झारखंड सरकार को मांग पत्र सौंपने की बात कही। कहा कि 13 मार्च को विशेष बैठक कुंडहित में रखा गया, जिसमे तीनों प्रखंड कुण्डहित, नाला तथा फतेहपुर से अधिक से अधिक पशुरक्षक को भाग लेने हेतु अपील किया गया है। मौके पर पशु रक्षक इदरीश मियां, विश्वनाथ गोप, आबुल हुसैन, अनिल मंडल, कैलासपति मुर्मु, ठाकुर सिंह, मोहन मुर्मू आदि उपस्थित थे।
बैठक में आए पशुरक्षक।