पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jamtara News Dowry Harassment Case Filed Against Five People Including Husband

पति सहित पांच लोगों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मामला दायर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

करमाटांड़ थाना क्षेत्र के सुंदरजोरी गांव निवासी तमन्ना बीवी ने पति मुस्तकीम अंसारी एवं ससुराल के अन्य चार सदस्यों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दायर किया है। सीजेएम के न्यायालय में दायर मामले में कहा गया कि पीडि़ता का निकाह आरोपी के साथ 7 वर्ष पूर्व हुआ था। निकाह के 1 वर्ष तक सब ठीक-ठाक रहा। उसके बाद से आरोपी पीडि़ता को घर बनाने के लिए पिता से रुपए लाने की मांग करने लगा। यह बात पीडि़ता ने पिता को बताया तो पिता ने किसी तरह कर्ज लेकर आरोपी को अन्य मकान बना दिया। उसके बाद भी आरोपी ने परिवादी को जलाने का प्रयास किया। न्यायालय ने मामले को कार्रवाई के लिए थाना भेज दिया।

खबरें और भी हैं...