- Hindi News
- National
- Dumka News Dumka Bolera Pushed Into The Bicycle The Child Bouncing Off The Mother39s Lap Fell Away Died
दुमका : बाेलेराे ने साइकिल में मारा धक्का, मां की गोद से उछल बच्चा दूर जाकर गिरा, मौत
मसलिया प्रखंड के नागरापाथर गांव के पास बोलेरो (डब्ल्यूबी 37 सी 9339) ने साइकिल सवार दंपती सहित दो बच्चों को धक्का मार दिया। इस घटना में डेढ़ साल के बच्चे की मौत हो गई, जबकि बच्चे की मां की हालत नाजुक है। घटना बुधवार को दोपहर करीब दो बजे की है। भवेश सोरेन अपनी प|ी लीलमुनी हेम्ब्रम एवं दो बच्चे के साथ ससुराल पलासी से अपने घर पकुड़तल्ला साइकिल से जा रहे थे। इस बीच नागरापाथर गांव के पास एक बोलेरो ने पीछे से धक्का मार दिया। जिससे मां की गोद से बच्चा छूटकर दूर फेंका गया जिससे वह घायल हो गया। वहीं महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। पति एवं एक बेटी को हल्की चाेट लगी। घायलों को इलाज के लिए मसलिया अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए दुमका मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचने से पहले ही बच्चा अजय सोरेन की मौत हो गई।
सड़क दुर्घटना के क्रम में बोलेरो में साइकिल फंस जाने के कारण बोलेरो चालक फंसे हुए साइकिल को घसीटते हुए करीब तीन किलोमीटर दूर ले गया और साइकिल को छुड़ाकर भाग खड़ा हुआ। मसलिया थाना पुलिस को सूचना मिलने पर बोलेरो का पीछा कर बेलियाजोर जंगल के पास से जब्त कर लिया। बोलेरो चालक बोलेरो की चाबी लेकर फरार हो गया है।
मिल्क वैन की चपेट में आने से 9 वर्षीय बच्चे की मौत
दुमका| हंसडीहा-दुमका मुख्य मार्ग पर हंसडीहा क्षेत्र के बढ़ैत गांव के समीप मिल्क वैन की चपेट में आने से 9 वर्षीय मासूम बच्चे की मौत हो गई। घटना मंगलवार दोपहर की है।