पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Dumka News Dumka Chemist And Druggist Association General Election Today

दुमका केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन का आम चुनाव आज

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

दुमका केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन का आम चुनाव रविवार को शहर के इंडोर स्टेडियम में किया जाएगा। चुनाव की तैयारी पूरी कर ली गई है। आम चुनाव में चुनाव पदाधिकारी विष्णु कुमार मेहरिया, सहायक चुनाव पदाधिकारी सतीश कुमार व राकेश कुमार हैं। चुनाव की देख-रेख करने के लिए झारखंड केमिस्ट एवं ड्रगिस्ट एसोसिएशन के ऑब्जर्वर के रूप में अशोक कुमार गुप्ता रांची से दुमका आए हुए हैं। चुनाव में दुमका जिला के सभी दवा व्यवसायी इंडोर स्टेडियम में पहुंचेंगे और अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जिला केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट के छह पदों के लिए चुनाव होना है। अध्यक्ष, सचिव, उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, संगठन सचिव, संयुक्त सचिव पद का चुनाव होना है। पांच पदों के लिए एक-एक उम्मीदवारों ने ही अपना नामांकन का पर्चा भरा, इसलिए सभी पांचों पदों के उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए। सचिव पद के लिए दो उम्मीदवारों अनिल कुमार जायसवाल एवं मो. इम्तिायज ने पर्चा भरा है। सचिव पद के लिए ही चुनाव किया जाएगा। सभी विजयी उम्मीदवारों के नामों का घोषणा रविवार को ही कर दिया जाएगा। यह जानकारी डीसीडीए के अध्यक्ष महेश प्रसाद साह ने दी।

खबरें और भी हैं...