- Hindi News
- National
- Narayanpur News Dumri Sdo Narrowly Escapes In Road Accident Auto Injured In Collision
सड़क दुर्घटना में बाल-बाल बचीं डुमरी एसडीओ, ऑटो की टक्कर से दाे घायल
सड़क दुर्घटना में एक ओर जहां गिरिडीह जिले के डुमरी की अनुमंडल पदाधिकारी प्रेमलता मुर्मू बाल बाल बच गई वहीं दूसरी ओर पूजा का प्रसाद खाकर नावटांड़ से लौट रहे बाइक सवार को ऑटो ने जोरदार टक्कर मार दिया। इस टक्कर में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए पीएमसीएच धनबाद रेफर किया। जहां से रिम्स रांची रेफर कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार रविवार को डुमरी से दुमका जाने के क्रम में एसडीओ की गाड़ी जेएच 11भी 9066 नारायणपुर के दलदला मोड़ के पास दुर्घटनाग्रस्त होते-होते बाल-बाल बच गई। इस संबंध में अनुमंडल पदाधिकारी प्रेमलता मुर्मू ने बताया कि वह डुमरी से दुमका जा रही थी। अचानक नारायणपुर के दलदला में उनके वाहन के आगे एक गाय आ गई जिसे बचाने के चक्कर में वाहन चालक ने अपना संतुलन खो दिया। गनीमत रही कि वाहन को गढ्ढे में गिरने से पहले ही चालक ने गाड़ी को रोक दिया। घटना की सूचना पाते ही नारायणपुर प्रखंड के बीडीओ महेश्वरी प्रसाद यादव, नारायणपुर थाना के एसआई मनोज सिंह अपने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।
बाइक से जा रहे थे दाेनाें युवक, ऑटो से हुई टक्कर
दूसरी घटना नारायणपुर प्रखंड के करमदहा पुल पर घटित हुई। इस घटना में पूजा का प्रसादी खाकर नावटाड़ से लौट रहे बाइक सवार को ऑटो ने मारी ज़ोरदार टक्कर मार दिया। यह दुर्घटना दोपहर 3.30 बजे घटित हुई। बताया जाता है कि एक ऑटो और बाइक की टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसे बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच धनबाद भेज दिया गया था धनबाद में उसकी स्थिति चिंताजनक होने की स्थिति में रिम्स रांची के लिये रेफर किया गया है। पैशन प्रो बाईक के चालक जो दिघारी पंचायत के डुमरसिंघा गांव का रहनेवाला रामचन्द्र राय पिता अमृत राय (25) वर्ष तथा भीम राय पिता टूपलाल राय (21) वर्ष है। दोनों युवक बाइक से टुंडी के मैरानवाटांड़ अपने एक रिश्तेदार के घर आयोजित सुरजाही पूजा से प्रसादी खाकर लौट रहा था। जैसे ही पुल के पास पहुंचा तभी पीछे से चली आ रही ऑटो चालक ने बाइक सवार को पीछे से टक्कर मार दिया, जिससे दोनों युवक पुल पर ही गिर कर बेहोश हो गया।
ऑटो की टक्कर से घायल हुए युवकों को धनबाद भेजा
इस घटना को देखकर करमदाहा मोड़ के लोगों ने दोनों को ईलाज के लिए एम्बुलेंस को खबर किया। इस संबंध में लोगों ने बताया कि करमदाहा पुल पर गोविंदपुर से जुम्मन मोड़ जा रही ऑटो जेएच 10 बी वाई 6572 एक बाइक चालक जेएच 09 क्यू 4430 से अचानक पुल पर ही टकरा गया। जिससे बाइक पर सवार दोनों युवक पुल की रेलिंग से टकराकर वहीं गिर पड़े। दोनों के सिर पर गहरा जख्म आया है। मौके की नजाकत को देखते हुए आसपास के लोग घटनास्थल पर जमा हुए और तत्काल ही नारायणपुर सीएचसी में लगे 108 एंबुलेंस को खबर कर दोनों को इलाज के लिए धनबाद भिजवाया। जानकारी के अनुसार दोनो को रिम्स भेजा गया है। देखते ही देखते सैकड़ों की संख्या में लोग जुट गए।
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त ऑटो।
दुर्घटनाग्रस्त एसडीओ का वाहन।