- Hindi News
- National
- Narayanpur News Electricity Bill Will Be Deducted If Bill Is Owed 10 Thousand
~ 10 हजार बकाया है बिल तो काटी जाएगी बिजली
बकाया बिजली बिल का भुगतान नहीं करने वाले बिजली उपभोक्ताओं पर विभाग द्वारा कार्रवाई शुरु कर दी गई है। वैसे बिजली उपभोक्ता जिनका बिजली बकाया दस हजार ऊपर से अधिक बकाया है, उसका बिजली कनेक्शन विभाग द्वारा काटने का कार्य आरंभ कर दिया गया है। इसके तहत नारायणपुर प्रखंड के कई उपभोक्ताओं का बिजली कनेक्शन काट दिया गया है। बिजली विभाग के सहायक अभियंता जीतेंद्र कुमार ने बताया कि बकायेदारों द्वारा बिजली बिल का भुगतान नहीं किए जाने के कारण विभाग को काफी परेशानी हो रही है। बिजली बिल बकाया के कारण ही मैथन से बिजली की आपूर्ति काफी कम कर दी गई है। इसी को देखते हुए विभाग द्वारा यह कार्रवाई आरंभ की गई है। उन्होंने कहा कि अभी वैसे भी उपभोक्ताओं का बिजली काटा जा रहा है, जिसका बकाया दस हजार रुपया से अधिक है। जिनका बिजली बिल बकाया पांच हजार रुपया से अधिक है, वह भी बकाया का भुगतान करें । उन्होंने कहा कि सभी उपभोक्ता नियमित रूप से बकाया बिजली बिल का भुगतान सुनिश्चित करें ताकि विभाग द्वारा समुचित बिजली व्यवस्था बहाल की जा सके।