दुमका में बिजली की व्यवस्था पूरी तरह से चरमराई
दुमका जिला में बिजली की व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। विद्युत व्यवस्था चरमराने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। शिकारीपाड़ा के कई गांवों में 24 घंटे से बिजली आपूर्ति ठप है। शुक्रवार की शाम से बिजली आपूर्ति ठप हुई है,जो शनिवार की शाम तक बिजली की आपूर्ति पुनर्बहाल नहीं हो पाई है। बारिश होने के पहले से ही बिजली आपूर्ति ठप है। विद्युत विभाग के अधिकारी कुछ भी बताने को तैयार नहीं है। केवल यह बोला जा रहा है कि जल्द ही बिजली की आपूर्ति हो जाएगी। वहीं रानेश्वर इलाके में भी पिछले 24 घंटे से बिजली गायब है। शुक्रवार देर रात से ही बिजली गायब हो गई है। पूरा इलाके में अंधेरा पसर गया है। मामूली हवा चलने के कारण ही बिजली व्यवस्था चरमरा गई है। जो बिजली व्यवस्था की पोल खुलने में पर्याप्त साबित हो रही है। बिजली सेवा पूर्ण बाधित रहने के कारण बिजली संचालित सभी उपकरण बंद पड़े है। मोबाइल चार्ज के लिए भी लोगों को भटकना पड़ रहा है।