धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन की तैयारी को लेकर उत्साह
श्रीमद्भागवत कथा सह प्रवचन को लेकर तैयारी जोरों पर है। नाला विधानसभा क्षेत्र के सिमलडुबी पंचायत स्थित बड़वा गांव के राधा गिरिधारी मंदिर परिसर में 14 मार्च से सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा सह प्रवचन का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए आवश्यक तैयारी जोरों पर है। श्रीमद्भागवत कथा आयोजन लेकर क्षेत्र के वड़वा, मंझलाडीह, बाघमारा, डांढ़, चड़कमारा, मोहनबांक, बाबुडीह, लाकड़ाकुन्दा, जलांई, नामुजलांई, पिपला, पाटनपुर सहित पूरे क्षेत्रों में भक्ति और उत्साह का माहौल बनने लगा है। इस आशय की जानकारी देते हुए आयोजक मंडली के तारिणी दास बाबाजी एवं उनके सहयोगी ने बताया कि आगामी 14 मार्च से बड़वा गांव के राधा गिरिधारी मंदिर परिसर में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा सह प्रवचन वृन्दावन धाम के सौनेन्द्र कृष्ण शास्त्री वत्सल जी महाराज एवं उनके सहयोगियों द्वारा भागवत कथा का आयोजन किया जायेगा। जिसके लिए आवश्यक तैयारी की अंतिम चरण में है। उन्होंने कहा कि कथा सह प्रवचन के शुभारंभ के अवसर पर क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध शिलानदी के मधुवाचॉक-नामुजलांई घाट से वृन्दावन धाम के सौनेन्द्र कृष्ण शास्त्री वत्सल जी महाराज के सानिध्य पर भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया जायेगा। उक्त कलश यात्रा में क्षेत्र के 108 कन्याएं शामिल होंगी।
प्रवचन करने वाले कथावाचक।