डिग्री काॅलेज में नेत्र जांच शिविर आज
नाला|डिग्री महाविद्यालय में रविवार को निःशुल्क नेत्र जांच शिविर लगेगा। आयोजक कमेटी के गणेश चंद्र मित्र ने कहा है कि लगभग दो सौ महिला पुरूष मरीज के नाम सूचीबद्ध किया गया है। कहा कि बंगाल स्थित रामचंद्रपुर नेत्र चिकित्सा अस्पताल के नेत्र रोग विशेषज्ञ के द्वारा मोतियाबिंद एवं दृष्टिहीनता संबंधी रोग की समुचित जांच की जाएगी। ऑपरेशन के लिए योग्य मरीजों को रामचंद्रपुर अस्पताल भेजा जाएगा। इस शिविर का सफल संचालन के लिए आवश्यक तैयारी किया गया है।