पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Deoghar News Family Of Patients In Sadar Hospital Will Get 5 Pure Bread And Vegetables

सदर अस्पताल में मरीजों के परिजनों को मिलेगा ~5 में शुद्ध रोटी व सब्जी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

उपायुक्त नैंसी सहाय ने गुरुवार को सदर अस्पताल परिसर का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल के आईसीयू, वर्न वार्ड, मेटरनिटी वार्ड, एक्स-रे, पैथोलॉजी अल्ट्रासाउंड सहित सभी वार्डों का निरीक्षण कर वहां के विषय में जानकारी ली। इसके साथ ही अस्पताल के दवाखाना निरीक्षण करते हुए उन्होंने दवा की उपलब्धता की जानकारी लेते हुए सिविल सर्जन को दवा के स्टाॅक को व्यवस्थित करने का निर्देश दिया। ओपीडी का निरीक्षण कर उन्होंने पंजीकृत मरीजों की संख्या की जानकारी ली। अस्पताल परिसर में उन्होंने साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने की बात कही। अस्पताल प्रशासन को अपने स्तर से हर संभव सहयोग की बात उन्होंने कही। अस्पताल के ड्रेनेज सिस्टम शौचालय की व्यवस्था को पूरी तरह से दुरुस्त करने अस्पताल परिसर के सौंदर्यीकरण को लेकर पार्कों में लाइट व्यवस्था के साथ-साथ मरीजों के बैठने बेहतर इंतजाम करने का निर्देश उन्होंने अधिकारियों को दिया। उपायुक्त ने बताया कि जल्द ही अस्पताल में आने वाले मरीजों को 5 में रोटी और सब्जी दी जाएगी। इसके लिए श्रील फाउंडेशन के द्वारा अस्पताल परिसर में कैंटीन लगाया जाएगा।

सदर अस्पताल का निरीक्षण करतीं उपायुक्त नैंसी सहाय।
खबरें और भी हैं...