पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sahebgang News Family Uproar Vehicles Chairs Broken In The Hospital After Death Of The Patient

मरीज के मौत के बाद सदर अस्पताल में परिजनों का हंगामा, वाहन, कुर्सियां तोड़ीं

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शुक्रवार को एक मरीज के मौत पर साहेबगंज सदर अस्पताल में दबंगों द्वारा डॉक्टर के साथ मारपीट एवं सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की घटना सामने आई है। इतना ही नहीं अस्पताल में रखे ऑक्सीजन के सिलेंडर को भी मरीज के परिजनों कहीं लेकर चले गए इस घटना के बाद गुस्साए चिकित्सकों ने ओपीडी बंद कर दिया एवं दोषियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे एवं सुरक्षा के इंतजाम के बाद ही काम करने की बात पर पड़ गए बाद में पुलिस प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ। प्राप्त जानकारी के अनुसार महादेव गंज निवासी जयप्रकाश यादव पिता जगदीश यादव को 12 मार्च को सुबह 8:30 बजे सर पर गंभीर चोट लगने के कारण साहेबगंज सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, परंतु चोट गंभीर होने के कारण अगले दिन 13 मार्च को 8:20 बजे उनकी मृत्यु हो गई। मृत्यु की खबर सुनकर जयप्रकाश यादव के परिजन गुस्से में आ गए तथा अस्पताल परिसर में रखे साफ-सफाई के लिए उपयोग में लाए जाने वाले कुदाल से आयुष्मान भारत कार्ड बनाने वाले कार्यालय में तोड़फोड़ की गई। साथ ही परिजनों ने अस्पताल परिसर में खड़े दो एंबुलेंस जेएच 01 के 2831 एवं जेएच 01 के 2858 में तोड़फोड़ की गई। मौके पर उपस्थित चिकित्सक डॉ गुंजन गौरव एवं अस्पताल परिसर में मौजूद ड्रेसर एवं नर्स के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए उनके साथ गाली गलौज एवं धक्का-मुक्की की गई। इस बारे में मौके पर उपस्थित डॉ गुंजन गौरव ने कहा कि मरीज को सुबह 7:10 बजे हायर हॉस्पिटल में रेफर कर दिया गया था। कर्मचारियों ने बताया कि एंबुलेंस में रखे ऑक्सीजन सिलेंडर लेकर परिजन भाग गए।

कार्यवाही की मांग

जीएसएचएसए एवं इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने इस घटना पर दुख एवं आक्रोश जताते हुए जिला प्रशासन से मांग किया है कि दोषी व्यक्ति को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कड़ी सजा दी जाए एवं पुराने लंबित मांगों को अविलंब माना जाए अन्यथा 24 घंटे के बाद साहेबगंज सदर अस्पताल के ओपीडी को बंद कर दिया जाएगा।

पहले भी हो चुकी हैं इस तरह की घटनाएं

साहेबगंजमें सदर अस्पताल में मरीजों के परिजनों द्वारा पहले भी चिकित्सक एवं अन्य चिकित्सा कर्मियों के साथ मारपीट की घटना सामने आती रही है ज्ञात हो कि 1 अप्रैल 2019 को भी महादेव गई निवासी बलराम यादव की मौत हो जाने पर परिजनों ने अस्पताल परिसर में हंगामा करते हुए डॉक्टर ए के सिंह के साथ मारपीट की गई थी। परंतु उस घटना से भी सबक न सीखते हुए एफ आई आर दर्ज करने के बावजूद आज तक न तो सदर अस्पताल की सुरक्षा बढ़ाई गई और ना ही दोषियों पर कार्रवाई की गई।

क्या कहा सिविल सर्जन ने

सिविल सर्जन डॉक्टर डीएन सिंह ने पूरी घटना को गंभीरता से लेते हुए कहा कि सदर अस्पताल में हुए इस हंगामे से डॉक्टर डरे हुए हैं उन्होंने कहा कि डॉक्टर हड़ताल पर जा रहे थे परंतु उनके आग्रह पर डॉक्टर रुक गए। सिविल सर्जन डॉ सिंह ने कहा कि वाहनों की जांच एमवीआई पदाधिकारी से कराकर नुकसान का जायजा लिया जाएगा।

परिसर में खड़े दो एंबुलेंस जेएच 01 के 2831 एवं जेएच 01 के 2858 में तोड़फोड़ की गई। मौके पर उपस्थित चिकित्सक डॉ गुंजन गौरव एवं अस्पताल परिसर में मौजूद ड्रेसर एवं नर्स के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए उनके साथ गाली गलौज एवं धक्का-मुक्की की गई। इस बारे में मौके पर उपस्थित डॉ गुंजन गौरव ने कहा कि मरीज को सुबह 7:10 बजे हायर हॉस्पिटल में रेफर कर दिया गया था। कर्मचारियों ने बताया कि एंबुलेंस में रखे ऑक्सीजन सिलेंडर लेकर परिजन भाग गए।

सदर अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था होगी चाक-चौबंद

साहेबगंज सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने का अल्टीमेटम जिला प्रशासन को दिया है प्राप्त जानकारी के अनुसार मिर्जा चौकी अस्पताल में 3 एक्स आर्मी मैन सुरक्षाकर्मी के रूप में तैनात है उन्हें साहेबगंज सदर अस्पताल बुलाया जाएगा। मौके पर पहुंचे सदर डीएसपी राजा कुमार मित्रा एवं टाउन थाना प्रभारी त्रियुगी झा ने मामले की छानबीन कर चिकित्सकों को आश्वस्त किया कि इस घटना में सभी दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।

मृतक के परिजनों द्वारा तोड़ा गया अस्पताल का वाहन।

अस्पताल में जांच करने पहुंची पुलिस।
खबरें और भी हैं...