पारा शिक्षक के सेवानिवृत्त होने पर विदाई समारोह का किया आयोजन
उत्क्रमित मध्य विद्यालय वाराघरिया के पारा शिक्षक उत्थान सरकार के सेवानिवृत्त हुए हैं। इस उपलक्ष्य में विद्यालय परिसर में एक सम्मान सह विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छात्र छात्राओं, शिक्षक व पारा शिक्षकों ने सेवानिवृत्त पारा शिक्षक उत्थान सरकार को गुरु के रूप में माला पहनाकर विदाई दी वहीं उपस्थित नागरिकों ने उनके शिक्षण कार्य एवं विद्यालय का विकास बच्चों के भविष्य गठन में योगदान मेहनत की सराहना की। इस अवसर पर अंगवस्त्र एवंं कई उपहार देकर सम्मानित किया गया। मौके पर बक्ताओं ने कहा की उत्थान सरकार एक कर्मठ, मृदुभाषी हैं छात्र छात्राओं की शैक्षणिक विकास एवं संस्कृति तथा अनुशासन प्रदान करने में सदैव तत्पर रहे।इस अवसर पर प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी प्रकाश मंडल, सालूका पंचायत के मुखिया रीतु रानी मरांडी, विद्यालय के प्रधानाध्यापक वैद्यनाथ पाल, शिक्षक सुब्रत चौधरी,महेश्वर घोष, उज्जवल मंडल, खगेन्द्र नाथ घोष, गोरीशंकर यादव, नवीन कुमार, संजय कुमार, पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष शांतिमय मान्ना, सचिव पुनु बाउरी, नैनी प्रसाद गोराई, तरुण कुमार गण, काजल माजी, दिलीप राय, प्रकाश सरकार, बुलबुल मित्र, रासमुनी हेम्ब्रम, निवास माजी, सागर गोराई, मनोज सिंह आदि लोग मौजूद थे।
विदाई समारोह में उपस्थित शिक्षक व छात्र-छात्राएं।