ट्रैक्टर और मोटरसाइकिल की टक्कर में चार घायल
गोड्डा|देवदांड थाना के गोड्डा रामगढ़ मुख्य पथ पर जामवाद के पास रविवार को ट्रैक्टर और मोटरसाइकिल की टक्कर में चार व्यक्ति गंभीर रुप से घायल हो गये। आसपास के लोगों ने एम्बुलेंस की सहायता से सदर अस्पताल पहुंचाया। घायलों में देवडांड़ थाना क्षेत्र के बाघमारा ठाकुर टोला के अनंतलाल ठाकुर , अनंतलाल का साला किशोर ठाकुर, किशोर ठाकुर की प|ी और बच्ची शामिल है। घटना के संबंध में बताया जाता है की अनंत लाल ठाकुर अपने गांव से संबंधी के यहां जा रहा था। एक ही मोटरसाइकिल चार व्यक्ति अनंत लाल ठाकुर, उसका साला किशोर एवं किशोर की प|ी और बच्चे सवार थे।