पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

प्रेम-प्रसंग में युवती की हत्या, पेड़ से लटकी मिली लाश

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शुक्रवार की सुबह नीम के पेड़ में दुपट्टे से लटकी एक युवती की लाश मिली। घटना चकाई थानाक्षेत्र के कोठियां गांव के टोला बथनाकोला की है। पेड़ की डाली से झूलती लड़की के शव को पुलिस ने मौके पर पहुंच जब्त कर लिया और मामले की छानबीन शुरू कर दी। बरामद शव की पहचान चकाई थाना क्षेत्र के बरमोरिया पंचायत अंतर्गत तेलंगा गांव निवासी सिमोन मुर्मू की बेटी मरियम मुर्मू (18वर्ष) के रूप में की गई। घटनास्थल पर मृतका के पैर में चप्पल और कमर में मोबाइल भी था। मोबाइल लगातार रिंग कर रहा था। पुलिस द्वारा कॉल रिसीव करने पर फोन करने वाला मृतका का भाई क्लिन मुर्मू था जो दुमका से लगातार अपनी बहन को कॉल कर रहा था। भाई के द्वारा ही मृतका की पहचान भी की गई। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि लड़की के शव को गुरुवार की देर शाम को ही पेड़ से लटकता देखा गया था। पीड़ित का पूरा परिवार झारखंड के जामताड़ा में रहता था। युवती घर पर रहती थी।

खबरें और भी हैं...