पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सुखजोड़ा में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम कल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पबिया|जामताड़ा प्रखंड के सुखजोड़ा पंचायत में 14 मार्च को सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुखजोड़ा पंचायत के मुखिया चुड़की टुडू, सचिन ठेना मरांडी, रोजगार सेवक दुलाल मंडल ने बताया कि कार्यक्रम के आयोजन के लिए सभी प्रकार की तैयारियां चल रही है । पंचायत परिसर पर कार्यक्रम स्थल का आयोजन किया जाएगा। सारी व्यवस्था एवं सभी प्रकार के विभागों के स्टाॅल लगाने की तैयारी पूर्ण कर ली गई है। इस कार्यक्रम में पंचायत की जनता उपस्थित होकर अपनी समस्याओं को जिला प्रशासन के समक्ष रख सकते हैं।
खबरें और भी हैं...