- Hindi News
- National
- Jamtara News Government Is Not Going To Last Long In Jharkhand Too Will Fall Soon Mp
झारखंड में भी बहुत दिनों तक नहीं चलने वाली है सरकार, जल्द गिरेगी : सांसद
पांच वर्ष में रेल सुविधाअाें का हाेगा विस्तार
विद्यासागर स्टेशन के नवनिर्मित स्टेशन भवन के बाहरी भाग व सर्कुलेटिंग एरिया एवं नए बुकिंग कार्यालय का विधिवत उद्घाटन दुमका के सांसद सुनील सोरेन ने किया। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक सुमित सरकार ने विगत महीनों में विद्यासागर रेलवे स्टेशन में हुए सौंदर्यीकरण के कार्यों को बताया। साथ ही मंडल रेल प्रबंधक ने कहा कि बहुत जल्द स्टेशन परिसर व नव निर्मित पार्क में लाइट व पेयजल की समस्या को दूर की जाएगी।
कहा कि अगले 3 महीने के अंदर नया अत्याधुनिक पैदल ऊपरी पुल बनकर तैयार हो जाएगा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद सुनील सोरेन ने विगत महीनों में हुए सौंदर्यीकरण के कार्यों की सराहना की। साथ ही सांसद ने कहा कि जो काम विद्यासागर रेलवे स्टेशन में पिछले 40 सालों में नही हुआ, उसे अगले 5 सालों तक पूरा कर दिया जाएगा। कहा कि विद्यासागर रेलवे स्टेशन में यात्री सुविधाओं की काफी कमी है। जिसे जल्द दूर किया जाएगा। सुनील सोरेन ने कहा कि आरक्षण काउंटर सुबह 9 बजे से 1 बजे तक के बजाय सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक खोलने की मांग जनता ने किया है। जिसके पश्चात डीआरएम ने कहा कि यह व्यवस्था 25 मार्च तक चालू की जाएगी। विदित हो कि सुबह आरक्षण काउंटर 9 बजे से खुलने के कारण अभी भी स्थानीय लोगों को ओपनिंग डेट का आरक्षण टिकट बनवाने के लिए मधुपुर या जामताड़ा जाना पड़ता है। कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए नवनिर्मित स्टेशन भवन के मुख्य द्वार पर फीता काटकर नव निर्मित सुविधाओं का उद्घाटन किया गया।
मौके पर स्टेशन प्रबंधक एमपी सिंह, भाजयुमो जिलाध्यक्ष मितेश साह, राजेन्द्र मंडल, पप्पू मंडल, शायमसुन्दर मंडल, गौतम सिंह, शेखर भैया, रोहित साह, मिक्कू गुप्ता आदि समेत रेलवे के दर्जनों पदाधिकारी उपस्थित थे। सांसद सुनील सोरेन ने कहा कि विद्यासागर रेलवे स्टेशन पंडित ईश्वरचंद्र विद्यासागर महान पुरुष की ऐतिहासिक धरोहर है। कहा कि विद्यासागर रेलवे स्टेशन काफी पिछड़ा क्षेत्र है रेलवे के मामले में विकास जिस प्रकार से होना चाहिए था उतना नहीं हो पाया है। फिर भी प्रयास में लगे है। डीआरएम के सहयोग से धीरे-धीरे विकास का कार्य किया जा रहा है।
25 मार्च से विद्यासागर व जामताड़ा में सुबह 8 से शाम 8 बजे तक खुला रहेगा अारक्षण काउंटर
सिटी रिपोर्टर | जामताड़ा
भारतीय जनता पार्टी के काम और सिद्धांत से प्रभावित होकर ही युवा नेता सिंधिया ने पार्टी का दामन थामा है और हम उनका स्वागत करते हैं। मध्यप्रदेश की तरह झारखंड की वर्तमान सरकार का गठबंधन भी लंबे समय तक नहीं चलने वाला है। हेमंत सरकार के पास कोई विजन ही नहीं है। इनके कथनी और करनी में काफी विषमताएं हैं जो कि चुनाव से पूर्व कुछ और अभी कुछ बोलते नजर आ रहे है। गुरूवार को जिला मुख्यालय के नामूपाड़ा मुहल्ले में सांसद समाधान केन्द्र के उद्घाटन के उपरांत दुमका सांसद सुनील सोरेन ने कही। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन ने चुनाव से पूर्व कहा था कि राज्य में 32 का खतियान लागू होगा तो यहां की जनता उनसे पूछना चाहती है कि वे अपनी बातों पर कब खरा उतरेंगे। सरकार कह रही है कि खजाना खाली है पर कहा कि खाली यह बोलने से नहीं होगा। झारखंड एक अमीर राज्य है जहां रॉयल्टी काफी ज्यादा आता है ऐसे में सारे काम ठप होना, संवेदकों के काम और भुगतान रोकना उचित नहीं है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र की समस्या और आम लोगों को मुझसे मिलने में होने वाली परेशानी के मद्देनजर ही समाधान केन्द्र की स्थापना की गई है। जहां संसद सत्र के बाद हर रविवार को सुबह दस बजे से शाम सात बजे तक मैं उपस्थित रहकर लोगों की समस्याएं सुनूंगा।
इस मौके पर बाटुल झा, नित्यगोपाल सिंह, सोमनाथ सिंह, बेबी सरकार, संतन मिश्रा, महावीर सरावगी, मनोज सिंह, चंद्रशेखर सिंह, राजेन्द्र राउत, मनीष सिंह, अंगभूति झा, मनीष नारनोलिया, मुरारी भूषण सिंह, पंचानंद मंडल, सचिन राउत समेत सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
विद्यासागर स्टेशन पर उद्घाटन के मौके पर सांसद व अन्य।
सांसद ने विद्यासागर स्टेशन के मुख्य द्वार, सर्कुलेटिंग एरिया का किया उद्घाटन