पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में सुनी गई समस्याएं

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बुधवार को जिला प्रशासन की ओर से सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत जनता दरबार का आयोजन किया गया। तालझारी प्रखंड के बाकुडी पंचायत में आयोजित सरकार आपके द्वार अर्थात जनता दरबार कार्यक्रम के दौरान लोगों ने अपनी समस्या को बोरियो विधायक लोबिन हेंब्रम, एसडीओ कर्ण सत्यर्थी, बीडीओ शिवाजी भगत के समक्ष रखी। इस दौरान प्रधानमंत्री आवास वृद्धा पेंशन सहित राशन से संबंधित समस्याओं का समाधान किया गया। जनहित से जुड़े समस्या के जल्द निदान के लिए विधायक लोबिन हेंब्रम ने संबंधित विभाग को निर्देशित किया। मौके पर मसकलैया की विद्या कुमारी को प्राकृतिक आपदा के तहत 4 लाख रुपये का सांकेतिक चेक के अलावा कई नवविवाहिता को कन्यादान योजना, पीएम आवास योजना, वृद्धा पेंशन योजना का स्वीकृति पत्र भी दी गई है। इस मौके पर बोरियो विधायक लोबिन हेंब्रम राजमहल अनुमंडल पदाधिकारी कर्ण सत्यार्थी प्रखंड विकास पदाधिकारी शिवजी भगत सहित काफी संख्या में पदाधिकारी एवं ग्रामीण उपस्थित थे|

प्राकृतिक आपदा में मृत व्यक्ति के परिजन को चेक प्रदान करते विधायक।
खबरें और भी हैं...