- Hindi News
- National
- Sahebgang News Hand Washing Program Organized Under Nutrition Campaign In Anganwadi Centers
आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण अभियान के तहत हाथ धुलाई कार्यक्रम का आयोजन
सदर प्रखंड साहेबगंज के सभी आंगनवाड़ी केंद्रों में बृहस्पतिवार को पोषण अभियान के तहत केंद्रों पर आंगनवाड़ी सेविका के नेतृत्व में हाथ धुलाई कार्यक्रम आयोजित की गई।
हाजीपुर पश्चिम पंचायत के आंगनवाड़ी केंद्र हाजीपुर भीठा, केंद्र कोड संख्या 04 की सेविका रामाकांता देवी व सहायिका द्रोपदी देवी ने मिलकर केंद्र में उपस्थित बच्चों को हाथ धुलाई का अभ्यास कराया। सभी बच्चों व उनके साथ आये हुए माता को सेविका ने बताया कि खुद व अपने बच्चों को भोजन से पहले व भोजन करने के बाद डिटोल हेंड वास या डिटोल साबुन से हाथों को अच्छी तरह से धाेएं व धुलवाए क्योंकि हाथों में छुपे गंदे कीटाणु बच्चों को और हम सभी को बीमार कर सकता हैं। केंद्र में आए हुए गर्भवती महिलाओं व किशोरी बालिकाओं को भोजन में पौष्टिक आहार लेने को भी कहा। जिससे माता एवं गोद में पल रहे नवजात शिशु को आवश्यक पोषक मिल सके माताओं को बच्चों को क्या-क्या आहार में देना चाहिए इसकी भी जानकारी सेविका ने दी।
रहे नवजात शिशु को आवश्यक पोषक मिल सके माताओं को बच्चों को क्या-क्या आहार में देना चाहिए इसकी भी जानकारी सेविका ने दी।
आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों का हाथ धुलवाते कर्मी।