पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बाबानगरी में आज हरि और हर का होगा मिलन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

देवनगरी में 9 व 10 मार्च को होली मनाई जाएगी। होली को लेकर पूरे शहर में उत्साह का माहौल छाया हुआ है। रंग पिचकारी से पूरा बाजार पटा हुआ है। सोमवार को होली के पहले दिन अबीर गुलाल खेला जाएगा वहीं मंगलवार को दूसरे दिन रंग खेला जाएगा। सोमवार को बाबा मंदिर में हरी एवं हर का मिलन होगा। बाबा बैद्यनाथ एवं हरि पर अबीर अर्पण करने के साथ ही देवघर वासी होली की शुरुआत करेंगे। प्राचीन काल से ही देवनगरी में हरिहर मिलन की परंपरा चली आ रही है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार होली के दिन ही भगवान शिव की स्थापना भगवान विष्णु के हाथों से यहां पर हुई थी। जिस कारण यहां हरिहर मिलन कराया जाता है। इस अद्भुत क्षण को देखने के लिए समस्त देवघरवासी बाबा मंदिर में मौजूद रहते हैं| देश के किसी भी ज्योतिर्लिंग में यह परंपरा नहीं है सिर्फ बाबा बैद्यनाथ की नगरी में हरी और हर का मिलन कराया जाता है। सोमवार शाम साढ़े चार बजे भगवान हरि जी को पालकी पर बैठाकर आजाद चौक स्थित दोल मंच ले जाया जाएगा जहां पर झूले पर बैठा कर भगवान हरि को झुलाया जाएगा। रात आठ बजे होलिका होगा। इसके बाद भगवान हरि को पालकी में बिठाकर बाबा मंदिर लाया जाएगा।

खबरें और भी हैं...