- Hindi News
- National
- Jamtara News Hockey And Wrestling Association Elections To Be Held In Jamtara On March 15
15 मार्च को जामताड़ा में होगा हॉकी व कुश्ती संघ का चुनाव
जामताड़ा जिला कुश्ती संघ के सचिव दीपक दुबे ने बताया कि आगामी 15 मार्च को हॉकी व कुश्ती संघ का चुनाव होगा। जामताड़ा नगर स्थित जामताड़ा क्लब में जामताड़ा के सभी खेल प्रेमी एवं वरिष्ठ खिलाड़ियों को सूचना और आमंत्रित किया गया है। इस चुनाव में दोनों ही संघ के पदाधिकारी एवं सदस्य सम्मिलित होंगे। चुनाव में अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष, उपाध्यक्ष, संयुक्त सचिव एवं कार्यकारिणी सदस्यों का नॉमिनेशन किया जा रहा है। दीपक दुबे ने बताया कि जामताड़ा में प्रतिभावान खिलाड़ियों की कोई कमी नहीं है। उन्हें ग्रास रूट लेवल पर एक उचित प्लेटफार्म की आवश्यकता है। चुनाव में पर्यवेक्षक के रूप में हॉकी झारखंड के उपाध्यक्ष विजय प्रताप सनातन और झारखंड राज्य कुश्ती संघ के संयुक्त सचिव सुरजीत झा उपस्थित रहेंगे।