मदनाडीह में होली मिलन का अायाेजन
जामताड़ा|मदनाडीह गांव में होली कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में विधायक इरफान अंसारी उपस्थित थे। कार्यक्रम वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मगाराम मंडल के आवास पर आयोजित किया गया जिसमें सभी कार्यकर्ताओं ने होली मनाया। मौके पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने विधायक को रंग लगाया और होली की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि होली रंगों का त्योहार है और सबके जीवन में ऐसे ही रंग भरा रहे। इस अवसर पर सुशांत मंडल, मगाराम मंडल, मानिक मंडल, बादल मंडल, अभय पांडे, अंकित मिर्धा, हरदयाल पांडे, छोटेलाल महतो, बीरबल, आरसी, कमरुद्दीन अंसारी सहित अन्य मुख्य रूप से उपस्थित थे।