पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

महामूर्ख सम्मेलन में अतिथि हुए सम्मानित

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जामताड़ा|होली के पूर्व संध्या पर नगर भवन में आयोजित कवि संगम कार्यक्रम में भव्य रूप से महामूर्ख सम्मेलन सह होली-मिलन समारोह का आयोजन किया गया। होली के अवसर पर मंच ने अपने मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों को सम्मानित किया। इस आशय की जानकारी देते हुए कवि नरेश बर्मन ने बताया कि वीरेंद्र मंडल को मुर्खाधीश से सम्मानित किया गया। जबकि जय शंकर सिंह को मुर्खाधिपति, आरएस राय काे मुर्खशिरोमणि, नरेश कुमार बर्मन काे मुर्ख सम्राट से सम्मानित किया गया। बताया कि मौके पर स्थानीय कवि, नारायणपुर से आए कवि एवं दूर-दराज से आए प्रतिभावान कवियों ने हास्य व्यंग्य की समा बांधी। मौके पर नारायण पोद्दार,राघवेंद्र सिंह, रामस्वरूप, ताहिर, अशोक, संचालन नरेश कुमार बर्मन ने किया।
खबरें और भी हैं...