- Hindi News
- National
- Dumka News If Children Are Educated And Healthy Then There Will Be No Problem Dc
बच्चे शिक्षित व स्वस्थ रहेंगे तो परेशानी नहीं होगी: डीसी
शिकारीपाड़ा प्रखंड में “सरकार आपके द्वार कार्यक्रम” का आयोजन किया गया। इस अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए उपायुक्त शेखर जमुआर ने कहा कि आपके हर एक छोटी समस्या को सुनने एवं उसे दूर करने के लिए प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर यह आयोजन किया जा रहा है। सरकार के द्वारा जितने भी योजनाएं चलाई जा रही है आप उन योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर लाभ अवश्य लें। उन्होंने कहा कि सक्षम लोग राशन कार्ड को अविलंब जिला प्रशासन को सरेंडर करें ताकि जो ज़रुरतमंद है उन सभी को राशन कार्ड का लाभ दिया जा सके। यदि आप अपना राशन कार्ड सरेंडर नहीं करते है तो जिला प्रशासन आप सभी पर कार्रवाई करते हुए राशन कार्ड रद्द करने का कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि सभी माता पिता अपने-अपने बच्चों को स्कूल अवश्य भेजें ताकि आपके बच्चे उच्च शिक्षा प्राप्त कर आपकी बुढ़ापे का सहारा बन सके। बिना शिक्षा का सब कुछ अधूरा है। आपके बच्चे यदि शिक्षित एवं स्वस्थ्य रहेंगे तो आपको किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी। आप सभी आगे आये और सरकार की योजनाओं का लाभ लें। उन्होंने कहा कि एक सप्ताह के अंदर आपके पंचायत के जितने भी प्रज्ञा केन्द्र है वह सुचारु रुप से कार्य करने लगेगा, आप सभी अपनी शिकायतें प्रज्ञा केन्द्र माध्यम से भी जमा कर सकते है।
आप अपना राशन कार्ड सरेंडर नहीं करते है तो जिला प्रशासन आप सभी पर कार्रवाई करते हुए राशन कार्ड रद्द करने का कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि सभी माता पिता अपने-अपने बच्चों को स्कूल अवश्य भेजें ताकि आपके बच्चे उच्च शिक्षा प्राप्त कर आपकी बुढ़ापे का सहारा बन सके। बिना शिक्षा का सब कुछ अधूरा है। आपके बच्चे यदि शिक्षित एवं स्वस्थ्य रहेंगे तो आपको किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी। आप सभी आगे आये और सरकार की योजनाओं का लाभ लें। उन्होंने कहा कि एक सप्ताह के अंदर आपके पंचायत के जितने भी प्रज्ञा केन्द्र है वह सुचारु रुप से कार्य करने लगेगा, आप सभी अपनी शिकायतें प्रज्ञा केन्द्र माध्यम से भी जमा कर सकते है।
बच्चे को अन्नप्राशन कराते उपायुक्त।
कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीण।