पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Dumka News In Lieu Of Not Filing A Case The Woman Asi Acb Took The Bribe By Taking 3 Thousand Bribes

केस नहीं करने के एवज में ~3 हजार रिश्वत लेते हुए महिला एएसआई एसीबी के हत्थे चढ़ी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने शुक्रवार को दुमका नगर थाना की एक महिला एएसआई कल्याणी साहा उर्फ कल्याणी देवी को 3 हजार रुपया घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। यह गिरफ्तारी एंटी करप्शन ब्यूरो के डीएसपी सिरिल मरांडी के नेतृत्व में टीम ने की। महिला एएसआई दुमका नगर थाना में पदस्थापित थी। कड़हबील रामरतन सिंह रोड,शिवपहाड़ के निवासी सिमोन सोरेन से केस नहीं करने के एवज में 3 हजार रुपए की रिश्वत की मांग एएसआई कल्याणी साहा ने की। घूस के रुपए नहीं देने पर जेल भेज देने की धमकी दी गई थी। एएसआई कल्याणी साहा द्वारा घूस मांगे जाने की शिकायत पीड़ित व्यक्ति ने एंटी करप्शन ब्यूरो, दुमका के कार्यालय से की। एंटी करप्शन ब्यूरो के पुलिस निरीक्षक सुकदेव सोरेन ने सत्यापन किया। सत्यापन के बाद एंटी करप्शन ब्यूरो के थाना में एएसआई के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की गई।

जांच पड़ताल के बाद एएसआई को पकड़ने के लिए एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया और नगर थाना के पास से 3 हजार रुपया घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। सिमोन सोरेन ने बयान दिया था कि उनका कड़हलबील में मकान है। वे अपनी प|ी के साथ जामताड़ा के नारायणपुर पबिया गांव में रहते है। उनके 22 वर्षीय पुत्र मनोज सोरेन दुमका में रहकर प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहा था। 12 फरवरी को जब वे घर आए तो घर में ताला बंद था। मोबाइल से भी पुत्र के साथ बातचीत नहीं हो पाई। अपने संबंधियों से भी पुत्र के बारे में पूछताछ किया पर वह नहीं मिला।

बेटे काे छुपाकर रखने का एएसअाई ने लगाया था अाराेप

19 फरवरी को उन्होंने पुत्र के लापता होने की एक लिखित आवेदन नगर थाना को दिया। जांच के लिए कल्याणी साहा को दे दिया गया था। एएसआई कल्याणी साहा ने 7 मार्च को फोन कर थाने में बुलाई थी,पर वे नहीं आ पाए। 8 मार्च को वे नगर थाना में उपस्थित हुए। 8 मार्च तक पुत्र को कोई अतापता नहीं मिल पाया था। इसी बीच कल्याणी साहा ने बताया कि उनका पुत्र जामताड़ा में है। एएसआई ने सिमोन को डांट फटकार भी किया और कहा कि बेटे को छुपाकर रखा है। मैं तुम पर केस करुंगी। इस पर सिमोन ने एएसआई से कहा कि पुत्र घर पहुंच जाने की उन्हें कोई जानकारी नहीं है। अगर घर पहुंच गया है तो अब वे केस नहीं करेंगे। इस बात पर एएसआई भड़क पड़ी। कहा कि केस नहीं करने के एवज में 3 हजार रुपया रिश्वत देना होगा, अन्यथा जेल जाने के लिए तैयार रहें। डराने-धमकाने पर सिमोन डर गए और रिश्वत के रुपए को देने के लिए राजी हो गए। इधर, सिमोन ने एंटी करप्शन ब्यूरो से एएसआई की शिकायत कर दी थी। शुक्रवार को रिश्वत के रुपए जैसे सिमोन ने एएसआई को दिया, वैसे ही एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने गिरफ्तार कर लिया।

कल्याणी साहा।
खबरें और भी हैं...