मेंझिया में आदिवासियों ने मनाया बाहा पर्व
जामताड़ा|जामताड़ा प्रखंड के मेंझिया गांव स्थित जाहेरथान में रविवार को बाहा पर्व काफी धूमधाम के साथ आदिवासी रीति रिवाज में मनाया गया। मांझी हाड़ाम कूड़म नायकी जग माझी ने जाहेरथान में आदिवासी रीति रिवाज के साथ सखुआ वृक्ष के नीचे पूजा अर्चना किया। बाहा पर्व में सखुआ की पूजा की जाती है पूजा अर्चना के बाद पुजारी फूल लेकर लड़का कलश में जल लेकर घर-घर गया घर की महिलाओं ने पुजारी का पेड़ पानी से धोकर तेल लगाया। इसके बाद पुजारी सखुआ का फूल वितरण किया। पुजारी पूरे गांव में घर में जाकर सखुआ का फूल दिया। इस अवसर पर महिलाओं द्वारा आदिवासी नृत्य भी किया गया।