पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jamtara News In The Kidnapping Case The Statement Of The Minor Was Filed In The Court

अपहरण के मामले में नाबालिग का कोर्ट में कराया बयान दर्ज

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मिहिजाम पुलिस ने अपहृत नाबालिग का बयान गुरूवार को न्यायिक दंडाधिकारी के कोर्ट में दर्ज कराया। उल्लेखनीय है कि अपहरणकर्ताओं ने 16 वर्षीय युवती को शादी का प्रलोभन देकर उसका अपहरण कर लिया था। इसी मामले में मिहिजाम पुलिस ने पीड़िता का बयान दर्ज कराया। यह मामला पीड़िता के पिता ने आरोपी बिट्टू हरि, पप्पू हरि एवं बिट्टू की मां के खिलाफ दर्ज कराया है। दर्ज मामले में कहा गया है कि 5 मार्च की रात्रि 11 बजे से उसकी पुत्री घर से लापता हो गयी थी। परिजन जब खोज खबर करने लगे तो पता चला कि पड़ोसी बिट्टू हरि भी उसी दिन से घर पर नहीं है। सूचक ने संदेह जताया कि शादी का प्रलोभन देकर अन्य आरोपी के सहयोग से उसकी पुत्री को अपहरण अभियुक्तों द्वारा कर लिया गया है।

खबरें और भी हैं...