- Hindi News
- National
- Jamtara News Inspired To Make Adolescent Girls And Women Self Reliant On Women39s Day
महिला दिवस पर किशोरियों व महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए किया प्रेरित
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर करमाटांड़ प्रखंड के एमडीएवी विद्यालय के प्रांगण में तेजस्विनी परियोजना को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता करण कुमार ने किया। बैठक में प्रखंड क्षेत्र के ब्लॉक कोऑर्डिनेटर तरुण, 10 क्लस्टर कोऑर्डिनेटर एवं 40 युथ फैसिलिटेटर मौजूद। परियोजना का मुख्य उद्देश्य है कि 14 वर्ष से लेकर 24 वर्ष तक की किशोरियों एवं महिलाओं को जोड़ना। उनके सर्वांगीण विकास के लिए उन्हें आत्मनिर्भर के साथ-साथ सशक्तिकरण बनाना। अर्थात गरीबी अवस्था में जी रहे हैं उनके हाथों को मजबूत करना। उनके आर्थिक स्थिति को ठीक करना। जो महिला घर के अंदर दबे कुचले वर्ग की श्रेणी में आते हैं। उन्हें समाज में एक नारी सम्मान की पहचान दिलाना। यह परियोजना 15 देश एवं भारत के 14 राज्यों में संचालित है। करमाटांड़ प्रखंड में कुल एजीवाई डब्ल्यू 5441 है। कुल 81 क्लब का गठन हो चुका है। कार्यक्रम में मुख्य पर नितेश गुप्ता, सुनील महतो, तरुण कुमार दास, गुड्डी कुमारी, रेखा कुमारी, डोली कुमारी, सनम खातुन, अंजली कुमारी, सरिता कुमारी, नीतू देवी एवं अन्य मौजूद थे।
महिला जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
जामताड़ा|अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को पाकडीह गांव में तेजस्विनी परियोजना क्लब की ओर से महिला जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत समाज के लोगों को जागरूक करने के लिए भारत सरकार की मुहिम बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के सपने को साकार करने के लिए सभी युवतियों ने प्रतिज्ञा ली। इस दौरान बेटियों के प्रति समाज में चल रहे कुरीतियों बेटी की शिक्षा महिला सशक्तिकरण के बारे में बताया गया। मौके पर फील्ड कोऑर्डिनेटर मनोरंजन दास ने बताया कि यह सरकार की योजना है जिसमें 14 से 24 वर्ष तक की वैसी लड़की या महिला जो किसी कारणवश अपनी शिक्षा पूरी नहीं कर सकी उन्हें शिक्षा और कौशल विकास प्रशिक्षण देकर आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाया जाता है। इसके लिए दो आंगनबाड़ी को मिलाकर एक क्लब और 8 आंगनबाड़ी को मिलाकर एक तेजस्विनी केंद्र का गठन किया जाता है प्रत्येक क्लब में 5-5 हजार प्रोत्साहन राशि आवंटित है। उक्त राशि क्लब संचालन में खर्च होगी।
महिला दिवस पर महिलाओं को बताए उनके अधिकार
जामताड़ा|अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को सदर प्रखंड के तिलाबाद गांव में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वधान में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव कुशेश्वर सिंकु ने की। इस मौके पर उपस्थित महिलाओं को सचिव ने बताया कि आज देश की आधी आबादी महिलाओं की है। उसके द्वारा ही एक परिवार की कल्पना की जा सकती है। ऐसे में महिलाओं को आगे आना जरूरी है। कहा कि आज देश की महिलाएं हर क्षेत्र में कामयाबी हासिल कर रही है। उन्होंने महिलाओं को समाज के विकास में सहयोग करने की अपील की। कहा कि आपकी एक कोशिश आपके पूरे परिवार को सही रास्ते सही मार्ग पर ले जा सकती है। इसलिए अपने घर की बच्चियों को अवश्य पढ़ाएं अगर लड़कियां शिक्षित होती है तो वह दो वंश का विकास करती है। एक तरफ उसका पैतृक घर होता है तो दूसरे और उसका ससुराल होता है दोनों की बागडोर उनके हाथों में होती है। अगर महिलाएं शिक्षित होंगी तो प्राथमिक स्तर पर अपने बच्चों को भी शिक्षा दे सकती है। उन्होंने महिलाओं को कानून की संबंधी जानकारी हासिल करने के लिए भी कहा कहा। कहा कि आप किसी को प्रताड़ित न करें और न ही प्रताड़ित का शिकार हो। अक्सर देखा जाता है महिलाएं ही महिलाओं को ज्यादा परेशान करती है। ऐसे में घर ही उजड़ सकती है। आप अपनी सोच को बदले। उन्होंने कहा कि अगर किसी महिला को किसी से परेशानी है या फिर कोई सरकारी योजना का लाभ नहीं मिल रहा है और उसके पात्र हैं तो जिला विधिक सेवा प्राधिकार को आवेदन दें। इस मौके पर अधिवक्ता मो सुफियान, िबमल टुडू, पारा लीगल वालंटियर निताई मंडल, सुकुमार सेन, पुष्पा कुमारी, मंजू कुमारी, अनुपमा कुमारी थीं।
कार्यक्रम में उपस्थित महिलाएं।