जनता दरबार में 15 मामलों का हुआ त्वरित निष्पादन
उपायुक्त-सह- जिला दंडाधिकारी गणेश कुमार ने समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय में जनता दरबार लगाया। उपायुक्त ने कहा कि लोगों को कोई परेशानी ना हो ना ही कार्यालयों का चक्कर लगाना पड़े इस उद्देश्य से जनता दरबार का आयोजन हर मंगलवार और शुक्रवार को किया जा रहा है।
बताते चलें कि जनता दरबार कार्यक्रम के माध्यम से जनता उपायुक्त के समक्ष अपनी समस्याओं से अवगत कराते हैं। उपायुक्त द्वारा समस्याओं का त्वरित निष्पादन किया जाता है। जनता दरबार में आज कुल 15 आवेदन आए। शुक्रवार को हुए जनता दरबार में लोग मुख्य रूप से पेंशन, आवास, स्वास्थ्य, जमीन भुगतान, राशन संबंधित समस्याओं को लेकर आए थे। उपायुक्त ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लोगों के समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित पदाधिकारी को समस्याओं का निष्पादन करने का निर्देश दिया है। उपायुक्त के जनता दरबार में प्रखंड नाला, कुंडहित, नारायणपुर, करमाटांड़, फतेहपुर, जामताड़ा से आये विभिन्न आवेदनकर्ताओं ने अपना आवेदन दिया।
इन मामलों का हुआ निष्पादन
वैद्यनाथ तिवारी सेवानिवृत्त कर्मचारी का मूल सेवा पुस्त उपलब्ध कराने के संबंध में अंचलाधिकारी को निर्देश दिया गया है। वाहाद मियां गोखलाडीह, छाया रानी घोष कोर्ट रोड जामताड़ा ने राशन कार्ड संबंधित आवेदन दिया। जिसे उपायुक्त ने उक्त कार्रवाई करते हुए जिला आपूर्ति पदाधिकारी को निर्देशित किया कि जल्द से जल्द इन आवेदनों पर विचार करें। छाया रानी घोष के द्वारा वृद्धा पेंशन के बारे में भी बताया गया। जिसमें उपायुक्त ने सामाजिक सुरक्षा कोषांग के सहायक निदेशक को अग्रतर कार्रवाई के लिए निर्देशित किया। कई युवाओं ने नौकरी हेतु आवेदन दिया जिसे उपायुक्त ने आश्वासन दिया कि जामताड़ा जिला में होने वाले आउटसोर्सिंग कंपनियों से ली जा रही मैन पावर स्थानीय युवाओं को अवसर दिलाया जाएगा।
लोगों की समस्या सुनते डीसी।