पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

अधूरा शौचालय पूरा करने का दिया निर्देश

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नाला|अधूरे शौचालय को 31 मार्च तक पूरा करने के लिए शनिवार को प्रखंड सभागार में जल सहिया कर्मी के साथ बैठक हुई। इस मौके पर प्रखंड कृषि पदाधिकारी रायनंद साहू एवं प्रखंड पशु चिकित्सा पदाधिकारी महेश कुमार वर्णवाल ने कहा कि निर्माणाधीन शौचालय का कार्य हर हाल में चालू माह तक पूरा करना है । प्रखंड समान्वयक कृष्णा दे ने कहा कि नाला प्रखंड के विभिन्न पंचायत में अबतक 2120 योजना का कार्य लंबित है। कहा कि विभाग के निर्देश अनुसार कार्य पूरा होते ही योजना का फोटो सहित उपयोगिता प्रमाणपत्र जल्द जमा करना है। स्वच्छताग्राही गौरव कुमार झा एवं काजल मंडल के अलावा जलसहिया बसंती भारती, ऐमेत्री मुर्मू, नीला राय आदि उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं...