- Hindi News
- National
- Fatehpur News Instructions To Complete Pending Pm And Indira Housing By 31 March
लंबित पीएम व इंदिरा आवास 31 मार्च तक पूरा करने का निर्देश
प्रखंड सभागार में शुक्रवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी मुकेश कुमार की अध्यक्षता में बैठक किया गया। बैठक में लंबित प्रधानमंत्री आवास और इंदिरा आवास को 31 मार्च 2020 तक पूर्ण करने हेतु पंचायत सचिव, कनीय अभियंता एवं रोजगार सेवक को एक लक्ष्य दिया गया है। बैठक में प्रधानमंत्री आवास एवं अंबेडकर आवास का समीक्षा पंचायतवार किया गया। प्रधानमंत्री आवास के वित्तीय वर्ष 19-20 में आवास पूर्ण के धीमी प्रगति पर नाराजगी प्रकट करते हुए एक सप्ताह अंदर प्रगति हेतु सभी पंचायत सचिव को निर्देश दिया। साथ ही बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर आवास योजना में भी प्रगति करने हेतु कहा गया। मनरेगा में रिजेक्टेड ट्रांजेक्शन शून्य करने, सभी कनीय अभियंता को मापी पुस्तिका अद्यतन करने का आदेश दिया गया। प्रधानमंत्री आवास में मनरेगा मजदूरी भुगतान ससमय करने का निर्देश सभी रोजगार सेवक को दिया गया। 14वें वित्त आयोग प्रतिवेदन का समीक्षा किया गया। पेंशन लाभुकों का भौतिक जांच प्रतिवेदन दो दिनों के अंदर कार्यालय में जमा करने काे कहा। मौके पर प्रखंड समन्वयक राकेश महतो, अनूप मंडल मौजूद थे।
बैठक में बीडीओ व अन्य कर्मचारीगण।