पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सरकारी भूमि की खरीद बिक्री व उस पर निर्माण करना गैरकानूनी: सीओ

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अंचल क्षेत्र के चौकुन्दा मौजा तथा अंगूठियां मौजा में सरकारी जमीन पर सूचना बोर्ड लगाया गया है। जिला प्रशासन के निर्देश पर अंचलाधिकारी मुकेश कुमार बाउरी के नेतृत्व में बोर्ड लगाया गया। जिसमें मौजा अंगूठिया अनाबादी खाता संख्या 86 दाग 898 किस्म पुरातन पतित सरकारी भूमि है। मौज चौकुन्दा के प्लॉट नंबर 208 रकवा 2 एकड़ सरकारी भूमि है। दोनों मौजा के भूमि की खरीद बिक्री एवं किसी प्रकार का निर्माण करना गैर कानूनी है। भूमि पर अवैध रूप से निर्माण एवं खरीद बिक्री करने वाले व्यक्ति पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। कुछ लोगों द्वारा उक्त भूमि पर अतिक्रमण किए हुए है। मौके पर सीआई सुनील सोरेन, हल्का कर्मचारी प्रमोद सिंह, अमीन श्रीमंत मंडल की उपस्थित में सूचना बोर्ड लगाया गया।

सरकारी जमीन पर लगा बोर्ड व स्थानीय लोग।
खबरें और भी हैं...