पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Nala News Jalminar Constructed At A Cost Of 52 Lakhs Has Been Closed For Seven Years

52 लाख की लागत से बना जलमीनार सात वर्ष से है बंद

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

क्षेत्र में गर्मी के दस्तक देने के साथ ही नदी, तालाब, कुंआ सूखने के कगार पर है। ऐसी स्थिति में अब तक लोगों को ग्रामीण जलापूर्ति योजना का लाभ नहीं मिलने से लोगों में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। बिंदापाथर हटिया परिसर स्थित जलमीनार शोभा की वस्तु बनी हुई है। करीब सात वर्षों से इस मीनार से लोगों को एक बूंद पानी नसीब नहीं हो पाया है। पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की ओर से करीब 52 लाख की लागत से 16 हजार गैलन क्षमता वाले इस जलमीनार का निर्माण कराया गया था। जबकि वर्तमान समय में जलमीनार की पिलर क्रेक हो जाने से संभावित दुर्घटना को आमंत्रण दे रही है। गौर करने वाली बात यह है कि जलमीनार के निकट शनिवार व मंगलवार को हटिया लगती है। लोग दहशत के साये में हाट में आवागमन करते हैं। बगल में आंगनबाड़ी केंद्र व स्वास्थ्य केंद्र भी अवस्थित है। इस दिशा में सकारात्मक पहल को लेकर विभाग सुध लेना भी मुनासिब नहीं समझ रहे हैं। ग्रामीण धनंजय गोराई बाबन मंडल, अभिजीत साधु ने कहा कि जलमीनार तो बना था तब लोगों में आस जगी थी कि पानी की किल्लत खत्म होगी, पर ऐसा नहीं हो सका।

बिंदपाथर मंे बंद पड़ा जलमीनार।
खबरें और भी हैं...