पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कोरोना वायरस के भय से झामुमो ने स्थगित की बैठक

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बैठक में शामिल होने के लिए राज्य भर से नेता और कार्यकर्ता पहुंचे थे

कोरोना वायरस से संक्रमण का खतरा को देखते हुए झामुमो केंद्रीय समिति की बैठक को स्थगित कर दिया गया है। शनिवार को सोहराय भवन हरमू में बुलाई गई इस बैठक को लेकर राज्यभर से पार्टी के नेता और कार्यकर्ता जमा हुए थे। इस कारण इसमें झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन और हेमंत सोरेन भी शामिल हुए। फिर अनौपचारिक भाषण देते हुए हेमंत सोरेन ने नेताओं-कार्यकर्ताओं को बताया कि कोरोना वायरस को लेकर पूरा देश सतर्क है। राज्य में बड़े कार्यक्रमों के अायोजन पर रोक लगा दी गई है।

इस कारण इस बैठक को भी स्थगित किया जाता है। उन्होंने नेताओं-कार्यकर्ताओं से कहा कि वे अपने अपने क्षेत्रों में जाकर कोरोना वायरस को लेकर जनता को जागरूक करें। बैठक में विधानसभा चुनाव, सांगठनिक मजबूती और दुमका विधानसभा उप चुनाव को लेकर चर्चा होनी थी।

खबरें और भी हैं...