- Hindi News
- National
- Narayanpur News Kavi Sammelan Held In Nagar Bhavan On The Occasion Of Holi
होली के मौके पर नगर भवन में कवि सम्मेलन आयोजित
होली के शुभ अवसर पर नगर भवन में राष्ट्रीय राष्ट्रीय जागरण धर्म हमारा, जामताड़ा जिला इकाई द्वारा कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में मुख्य अतिथि भाजपा नेता सह पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष बीरेंद्र मंडल एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा के महामंत्री सोमनाथ सिंह उपस्थित थे। कवि सम्मेलन की अध्यक्षता राष्ट्रीय भक्ति रस के कविवर जयशंकर सिंह ने किया। कवि सम्मेलन में जामताड़ा के अतिरिक्त अन्य जिले के प्रसिद्ध कवि शामिल हुए। कवियों ने अपने अपने हास्य एवं व्यंग्य कविता के माध्यम से उपस्थित लोगों को मंत्र मुग्ध कर दिया। कवि अशोक जख्मी, गिरिडीह से आए थे। उन्होंने अपने हास्य एवं व्यंग्य कविता से लोगों को लोट पोट कर दिया। चित्तरंजन पश्चिम बंगाल से आये कवि राम स्वरूप मयूरेश, अपने संगीतमय कविता से उपस्थित लोगों को आनंद से सराबोर कर दिया। इसके अतिरिक्त इस कवि सम्मेलन में कवि अरुण वर्मा, कृष्ण कुमार द्विवेदी, सतीश वर्मन व अन्य ने अपनी-अपनी कविता का पाठ कर लोगों को मंत्र मुग्ध कर दिया। अंत में सभी उपस्थित कवि प्रेमियों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि वीरेंद्र मंडल ने कहा की इस तरह की कवि सम्मेलन से जन साधारण के बीच एक अच्छा संदेश जाता है लोगों में देश भक्ति, समाज में एक दूसरे के प्रति सम्मान का भाव जागृत होता है। लोगों के हृदय में राष्ट्र के प्रति कर्तव्य का भाव जागृत होता है। उपस्थित लोग एक दूसरे को अबीर लगाकर रंग से सम्मेलन को उल्लास से सराबोर कर दिया।
होली मिलन समारोह आयोजित
कुंडहित|भाजपा के पूर्व मंत्री के बनकाठी आवास पर होली मिलन समारोह व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें विधानसभा क्षेत्र के हजारों महिला पुरुषों ने पूर्व मंत्री सत्यानंद झा बाटुल को गुलाल लगाकर गले मिले और होली की शुभकामनाएं दी। होली मिलन समारोह के बाद उपस्थित लोगों को पकवान खिलाया गया। देर रात तक सांस्कृतिक कार्यक्रम चला। सांस्कृतिक कार्यक्रम में आर्केस्ट्रा बाउल गीत कलाकार एक से बढ़कर एक गाना प्रस्तुत कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। काफी दूर दराज से लोग हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पहुंचे थे।
नारायणपुर में उल्लास के साथ मनी होली
नारायणपुर|मुख्यालय सहित अन्य भागों में रंगों का पर्व होली काफी धूमधाम के साथ मनाया गया। होली को लेकर हर जगह उत्साह दिखा, हर जगह लोग पूरी तरह होली के रंग में रंग गए। नारायणपुर मुख्यालय हो या अन्य भाग सब जगह सुबह से ही लोग होली के रंगों में रंगे नजर आए। लोगों ने एक दूसरे को रंग अबीर लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। टोली बनाकर लोग होली खेलते नजर आए। लोगों ने इस अवसर पर जमकर एक दूसरे को होली का रंग लगाया। होली के दिन शाम को लोग घर घर जाकर एक दूसरे को होली का मुबारकबाद देते नजर आए।
कवि सम्मेलन में मंचासीन कवि व अतिथि।