पबिया में टाटा मैजिक और ट्रक की टक्कर में चार की मौत, 10 घायल
सिटी रिपोर्टर| जामताड़ा/पबिया जामताड़ा में सड़क दुर्घटना में दो किशोर सहित चार लोगों की मौत हो गई। जबकि लोग 11 गंभीर...
Bhaskar News Network | Last Modified - Apr 17, 2018, 02:25 AM IST
सिटी रिपोर्टर| जामताड़ा/पबिया
जामताड़ा में सड़क दुर्घटना में दो किशोर सहित चार लोगों की मौत हो गई। जबकि लोग 11 गंभीर रूप से घायल हैं। 10 घायलों का इलाज सदर अस्पताल जामताड़ा और एक का इलाज धनबाद पीएमसीएच में चल रहा है। दुर्घटना सोमवार की शाम लगभग 4.30 बजे जामताड़ा-नारायणपुर एडीबी मुख्य सड़क पर पबिया केंदुआटांड़ के निकट केसीपीएल कैंप के पास हुई। दुर्घटना के बाद उत्तेजित लोगों ने सड़क जाम कर दिया। दुर्घटना के बाद ट्रक का चालक मौके से फरार हो गया। उत्तेजित लोग वरीय प्रशासनिक पदाधिकारी को मौके पर बुलाने और मुआवजा की मांग कर रहे हैं। बताया जाता है कि टाटा मैजिक वाहन पर सवार 15 से अधिक मजदूर नारायणपुर के खरकोकुंडी मोहनपुर में ढलाई कार्य कर वापस पबिया लौट रहे थे। इसी बीच जामताड़ा से चावल लदा ट्रक नारायणपुर की ओर जा रहा था। इसी दौरान आमने-सामने दोनों वाहनों में सीधी टक्कर हो गई। दुर्घटना के बाद घायलों को सदर अस्पताल इलाज के लिए लाया गया। जहां से दो घायल छोटेलाल हेम्ब्रम एवं रंजीत हेम्ब्रम की स्थिति गंभीर थी। प्राथमिक चिकित्सा के बाद दोनों को बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच धनबाद रेफर कर दिया गया। जहां रास्ते में ही एक ने दम तोड़ दिया।
दादा के आंखों के सामने दो पोताें ने तोड़ा दम
मृतक कुंदन रजक और राहुल रजक पिछले दिन अपने ननिहाल काली पूजा समारोह में खरकोकुंडी गया हुआ था। सोमवार को उसके दादा बैकुंठ रजक मजदूरी करने के बाद अपने दोनों पोता को लेकर वापस सिकरायडीह लौट रहे थे। इसी बीच यह दुर्घटना हुई। और दोनों बच्चों की मौत हो गई। बच्चों के मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
मृतकों के नाम : कुंदन रजक, राहुल रजक, पिंटू मरांडी व एक अन्य।
घायलों के नाम : अरुण हेम्ब्रम (26), महातन मरांडी (28), सुशील मुर्मू (32), सुखदेव मुर्मू (30), जितेन मरांडी (29), प्रभुनाथ मुर्मू (32), संतोष मुर्मू (28), निवारण मुर्मू (26), राकेश मुर्मू (26) और विष्णु मुर्मू (28) शामिल हैं।
ऑफिस जा रहे चिरेका कर्मी को बस ने रौंदा, मौत
मिहिजाम/चित्तरंजन | चित्तरंजन में सोमवार की सुबह 9 बजे आसनसोल से चित्तरंजन आ रही बस ने बाइक सवार को रौंद डाला। जिसमें चिरेका कर्मी सुखपाल झा की मौत हो गई। हादसे के नियंत्रण खोई बस ने सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। जिसमें दो यात्रियों को भी गंभीर चोटें आई है। सुखपाल झा बाइक से अपने रेलवे क्वार्टर आॅफिस के लिए निकले थे। घुमावदार मोड़ होने के कारण यह दुर्घटना घटित हुई। दुर्घटना में उन्हें गंभीर चोट आई। चिरेका केजी अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
हादसे के बाद दुर्घटनाग्रस्त टाटा मैजिक।
Get the latest IPL 2018 News, check IPL 2018 Schedule, IPL Live Score & IPL Points Table. Like us on Facebook or follow us on Twitter for more IPL updates.जामताड़ा में सड़क दुर्घटना में दो किशोर सहित चार लोगों की मौत हो गई। जबकि लोग 11 गंभीर रूप से घायल हैं। 10 घायलों का इलाज सदर अस्पताल जामताड़ा और एक का इलाज धनबाद पीएमसीएच में चल रहा है। दुर्घटना सोमवार की शाम लगभग 4.30 बजे जामताड़ा-नारायणपुर एडीबी मुख्य सड़क पर पबिया केंदुआटांड़ के निकट केसीपीएल कैंप के पास हुई। दुर्घटना के बाद उत्तेजित लोगों ने सड़क जाम कर दिया। दुर्घटना के बाद ट्रक का चालक मौके से फरार हो गया। उत्तेजित लोग वरीय प्रशासनिक पदाधिकारी को मौके पर बुलाने और मुआवजा की मांग कर रहे हैं। बताया जाता है कि टाटा मैजिक वाहन पर सवार 15 से अधिक मजदूर नारायणपुर के खरकोकुंडी मोहनपुर में ढलाई कार्य कर वापस पबिया लौट रहे थे। इसी बीच जामताड़ा से चावल लदा ट्रक नारायणपुर की ओर जा रहा था। इसी दौरान आमने-सामने दोनों वाहनों में सीधी टक्कर हो गई। दुर्घटना के बाद घायलों को सदर अस्पताल इलाज के लिए लाया गया। जहां से दो घायल छोटेलाल हेम्ब्रम एवं रंजीत हेम्ब्रम की स्थिति गंभीर थी। प्राथमिक चिकित्सा के बाद दोनों को बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच धनबाद रेफर कर दिया गया। जहां रास्ते में ही एक ने दम तोड़ दिया।
दादा के आंखों के सामने दो पोताें ने तोड़ा दम
मृतक कुंदन रजक और राहुल रजक पिछले दिन अपने ननिहाल काली पूजा समारोह में खरकोकुंडी गया हुआ था। सोमवार को उसके दादा बैकुंठ रजक मजदूरी करने के बाद अपने दोनों पोता को लेकर वापस सिकरायडीह लौट रहे थे। इसी बीच यह दुर्घटना हुई। और दोनों बच्चों की मौत हो गई। बच्चों के मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
मृतकों के नाम : कुंदन रजक, राहुल रजक, पिंटू मरांडी व एक अन्य।
घायलों के नाम : अरुण हेम्ब्रम (26), महातन मरांडी (28), सुशील मुर्मू (32), सुखदेव मुर्मू (30), जितेन मरांडी (29), प्रभुनाथ मुर्मू (32), संतोष मुर्मू (28), निवारण मुर्मू (26), राकेश मुर्मू (26) और विष्णु मुर्मू (28) शामिल हैं।
ऑफिस जा रहे चिरेका कर्मी को बस ने रौंदा, मौत
मिहिजाम/चित्तरंजन | चित्तरंजन में सोमवार की सुबह 9 बजे आसनसोल से चित्तरंजन आ रही बस ने बाइक सवार को रौंद डाला। जिसमें चिरेका कर्मी सुखपाल झा की मौत हो गई। हादसे के नियंत्रण खोई बस ने सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। जिसमें दो यात्रियों को भी गंभीर चोटें आई है। सुखपाल झा बाइक से अपने रेलवे क्वार्टर आॅफिस के लिए निकले थे। घुमावदार मोड़ होने के कारण यह दुर्घटना घटित हुई। दुर्घटना में उन्हें गंभीर चोट आई। चिरेका केजी अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
हादसे के बाद दुर्घटनाग्रस्त टाटा मैजिक।
दैनिक भास्कर पर Hindi News
पढ़िए और रखिये अपने आप को अप-टू-डेट | अब पाइए Jamtara News in Hindi सबसे पहले दैनिक
भास्कर पर | Hindi Samachar
अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Hindi News App,
या फिर 2G नेटवर्क के लिए हमारा Dainik Bhaskar Lite App.
Web Title: पबिया में टाटा मैजिक और ट्रक की टक्कर में चार की मौत, 10 घायल
(News in Hindi from Dainik Bhaskar)
(News in Hindi from Dainik Bhaskar)