पौधारोपण कर हरिनाम संकीर्तन का किया शुभारंभ
दामोदर वैली वास्तुहारा संघर्ष समिति के मुख्य सदस्य गुणधर पंडित द्वारा मेंझिया में एक दिवसीय हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया गया है। आयोजित कीर्तन में समिति के अध्यक्ष रोबिन मिर्धा बतौर अतिथि उपस्थित थे। हरिनाम कीर्तन का शुभारंभ गुणधर पंडित व रोबिन मिर्धा ने पौधरोपण कर किया। मौके पर रोबिन मिर्धा ने कहा कि प्रकृति ने से हमें जो फल फूल का आनंद मिलता है। वैसे ही हरिनाम कीर्तन कीर्तन में मन और दिमाग को सुकून मिलता है। इस अवसर पर समिति के सदस्य दीनबंधु पंडित, गोपाल राय, शरद पंडित, काली मरांडी, गोपाल पंडित, कार्तिक मंडल, दिनेश हांसदा, मनोज पंडित, बसंती पंडित सहित अन्य लोग मौजूद थे। कीर्तनिया गौरीशंकर अधिकारी एवं कलाकार द्वारा कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।
पौधरोपण करते रोबिन व अन्य।