गैस सिलेंडर लीक होने से घर में अगलगी, एक झुलसा
साहेबगंज|पूर्वी उधवा दियारा पंचायत के उस्मान टोला में शुक्रवार के दोपहर गैस सिलेंडर लीक होने से कुछ देर तक अफरातफरी मच गया। हादसे में सद्दाम शेख के घर जलकर राख हो गए। बताया जाता हैं कि घर में रखे सारा समान जलकर राख हो गया। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार एक गांव के एक शादी समारोह में गैस से खाना बना रहे थे, अचानक गैस लीक होकर आग लग गई । हालांकि आग पर काबू पाने के लिए एक युवक पूरी तरह झुलस गए। ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने के लिए प्रयास किया,परंतु आग पर काबू नहीं कर सके।स्थानीय ग्रामीणों ने इसकी सूचना राधानगर थाना को दिया।