पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sahebgang News Lottery Shops Allotted For Settlement Of Nagar Panchayat Shops

नगर पंचायत की दुकानों की बंदोबस्त को लेकर हुई लॉटरी, दुकानें आवंटित

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नगर पंचायत राजमहल द्वारा वार्ड नंबर 7 रविवार हाट परिसर में नवनिर्मित मार्केटिंग काॅम्प्लेक्स के प्रथम तल में बनी दुकानों को आवंटित करने के लिए गुरुवार को चरवाहा मैदान स्थित नगर पंचायत कार्यालय के सभागार में बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता नप अध्यक्ष केताबुद्दीन शेख ने की। इस दौरान मुख्य रूप से अनुमंडल पदाधिकारी सह कार्यपालक पदाधिकारी कर्ण सत्यार्थी उपस्थित थे। एक से ज्यादा आवेदनकर्ता होने के कारण दुकानों का आवंटन लाटरी के माध्यम से किया गया। फर्स्ट फ्लोर एवं सेकंड फ्लोर में बने 30 दुकानों में से 20 दुकानों का आवंटन हुआ। जिसमें हरिशंकर,अशोक कुमार साहा,मिथुन राजवंशी, कौशिक कुमार सिन्हा,अशोक कुमार प्रमाणिक, सोनू हलदार, रणवीर बर्मन,लखी हालदार,दशरथ,बलाई हलदर, रमेन मजूमदार, मालती हलधर, निलेश कुमार, स्वीट रानी रवि हलधर,आशा रानी सहित अन्य ने को दुकान प्राप्त हुआ। बचे हुए 10 दुकानों के लिए पुनः सूचना प्रकाशित की जाएगी। तत्पश्चात दुकानों का आवंटन किया जाएगा। मौके पर वार्ड पार्षद राजकुमार मंडल, अनीता बसाक, आशुतोष विश्वास, जॉली राय अजय चौधरी, राजू सरकार, मोहम्मद अयूब, सिटी मैनेजर क्रिस्टीना कच्छप, सीएलटीसी संकटेश रमण, प्रधान सहायक दिनेश मंडल, संदीप कुमार, आलोक राय, निताई साहा, सोना साहा, वरुण हालदार, तुलसी बसाक सहित अन्य भी उपस्थित थे।

नगर पंचायत की दुकानों के आवंटन के लिए लॉटरी करते।
खबरें और भी हैं...