पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

दहेज के लिए विवाहिता की गला दबाकर हत्या

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सरैयाहाट थाना क्षेत्र के कारूडीह गांव में दहेज के लिए ससुराल वालों ने सोमवार की रात पूरनी देवी नामक विवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दी गई। मंगलवार को पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने पिता के बयान पर पति राजू मोहली, ससुर महादेव मोहली व सास मुलखी देवी के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज किया। हत्या के बाद सभी आरोपी छोड़कर फरार हो गए। बिहार के बांका जिले कटोरिया थाना के वोकोनवा गांव निवासी पिता संजय मोहली ने बताया कि चार वर्ष पूर्व बेटी की शादी कारूडीह गांव के राजू मोहली के साथ धूमधाम से की। शादी के बाद से उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। दामाद बंगलूर में रहता था, जिस कारण बेटी ससुराल की बजाय मायके में रहती थी। पंद्रह दिन पूर्व दामाद घर आया और मृतका को विदा कराकर कारूडीह ले आया। सोमवार को अचानक दामाद ने फोन पर बताया कि पूरनी की मृत्यु हो गई है। जब गांव देखकर तो बेटी मृत पड़ी थी। सूचना मिलने पर सरैयाहाट पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लिया। हत्या के बाद सभी आरोपी घर से फरार हो गए।

खबरें और भी हैं...