शराब के विराेध में मारवाड़ी महिला सम्मेलन ने चलाया अभियान
जनहित में लगातार अपनी बेहर भूमिका निभाने वाली संस्था अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन से एक बार फिर एक नया पहल किया है। सम्मेलन के सभी सदस्यों ने अभियान चलाकर शहर के रिक्शा चालक और ठेला चालक को शराब न पीने के लिए जागरूक किया। शराब के सेवन से होने वाली बीमारियों के कारण को बताया। साथ ही कई रिक्शा चालक और ठेला चालको को शराब न पीने का शपथ भी दिलया। मौके पर सम्मेलन की सदस्यों द्वारा होली को लेकर कुर्ता और पजामा का भी वितरण किया गया। मौके पर सम्मेलन की अध्यक्ष मधु नारनोलिया ने कहा कि नशे की लत से घर बर्बाद होता है। कहा कि शहर में ही कई लोगों को इसका शिकार होते देखा है। जिस कारण निश्चय किया है कि समाज के एेसे लोग जो शराब के आदी हो चुके है उन्हें जागरूक करने का काम किया जायेगा।
रिक्शा चालक को वस्त्र प्रदान करतीं महिला।