एमडीएम का किया गया सोशल ऑडिट
राउवि नारायणपुर में प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी बंशीधर राम की अध्यक्षता में विद्यालयों में संचालित मध्याह्न भोजन योजना का सामाजिक अंकेक्षण आयोजित किया गया। यह अंकेक्षण कार्य झारखंड सामाजिक अंकेक्षण यूनिट के डीआरपी पंचम प्रो वर्मा, दिलीप कुमार यादव, मोतीलाल मंडल और नीशु कुमार साहा की ऑडिटिंग टीम द्वारा किया गया। मवि घांटी, उमवि जंगलपुर, उमवि मिरगा, उमवि देवलबाड़ी, उप्रवि पंदनी सहित दर्जनों विद्यालय के मध्याह्न भोजन योजना संबंधित अभिलेखों, बिल-वाउचरों का अंकेक्षण किया गया। अंकेक्षण के दौरान रसोइयों को एमडीएम बनाने में स्वच्छता बरतने का निर्देश दिया। कहा कि रसोइया एप्रोन पहन कर एमडीएम बनाए। मौके पर सीआरपी राघवेन्द्र नारायण सिंह, बीआरपी नसीतुर रब, प्रेम कुमार, सोहन कुमार आदि की मौजूद थे।