आलुवारा में ब्राह्मण समाज की बैठक आज
नारायणपुर|अठगांवा कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज की बैठक शुक्रवार को प्रखंड के बड़बहाल में की गई। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि अगामी बैठक 15 मार्च को सारठ प्रखंड के आलुवारा गांव में आयोजित होगी। इसमें अधिक से अधिक लोगों भाग लें। बैठक में आगामी अक्षय तृतीया 26 अप्रैल को सामूहिक उपनयन संस्कार से संबंधित प्रस्ताव और उसके कार्यान्वयन के लिए अपेक्षित प्रयासों को आगे बढ़ाया जाएगा तथा अन्य आवश्यक बिंदुओं पर चर्चा की जाएगी। इसकी जानकारी कार्यकारी अध्यक्ष गोविंद तिवारी ने दी।