परिवार नियोजन को लेकर ग्रामीणों की बैठक आयोजित
नाला प्रखंड क्षेत्र के कुरलजोड़िया गांव के आंगनबाड़ी केंद्र में मंगलवार को स्वास्थ्य सेवा मुहैया कराने के लेकर ग्रामीणों के साथ एक बैठक की गई। इस मौके पर सहिया साथी मान कुमारी घोष ने परिवार नियोजन के उद्देश्य एवं प्रति मंगलवार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लगने वाले शिविर के बारे में जानकारी दी । इस संबंध में उन्होंने सरकार द्वारा प्रदत्त सम्मान राशि तथा सुरक्षित ऑपरेशन के बारे में भी महिलाओं को प्रोत्साहित किया। गांव एवं आसपास टोला में कुपोषित बच्चों की निःशुल्क चिकित्सा तथा बेहतर स्वास्थ्य के लिए कुपोषण उपचार केंद्र भेजने, यहां मिल रही सुविधाओं की जानकारी भी दी गई। इसके साथ ही घर आंगन एवं आसपास के जगह को साफ सुथरा रखने को कहा गया।
बैठक में उपस्थित लोग।