तृतीय व चतुर्थ पदों में भर्ती को लेकर की बैठक
जामताड़ा गांधी मैदान में संथाल परगना बेरोजगार युवा संघ के बैनर तले स्थानीय बेरोजगारों ने एक बैठक किया। इस बैठक में काफी संख्या में आसपास के शिक्षित बेरोजगारों ने भाग लिया। बैठक में मुख्य रूप से स्थानीय निवासी को ग्रुप तीन और ग्रुप 4 में नियुक्ति की जो घोषणा की गई है, उसका अनुपालन सही ढंग से होने को लेकर चर्चा किया गया। कहा कि प्राय: देखा जाता है कुछ पदाधिकारियों की सांठ गांठ से गलत तरीके से स्थानीय निवासी का प्रमाण पत्र बन जाता है, जो कतई बर्दाश्त नहीं करने का निर्णय लिया। राज्य निर्माण के 20 वर्ष हो चुका है लेकिन झारखंड के स्थानीय युवकों के बेरोजगारी को दूर करने की दिशा में सरकार को जो पहल उठाना चाहिए था वह नहीं हो पा रहा है। युवाओं ने यह भी संकल्प लिया कि पूरे जिले के युवाओं को एकत्रित कर इस बैनर के तले लाने का प्रयास किया जाएगा और अपनी हक को पाने के लिए लड़ाई लड़ने का निर्णय भी लिया गया। मौके पर साजिद अंसारी, चंडीदास पुरी, अशोक भंडारी, अनुपालन सरखेल तथा आदिवासी मूलवासी के तरफ से शंकर भंडारी भी मौजूद थे।
बैठक में उपस्थित बेरोजगार विरोध जताते हुए।