हिंदू नव वर्ष की तैयारी को ले बैठक
प्रखंड के टोपाटांड़ पंचायत के बाराटांड़ गांव में बजरंग दल की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कई ग्राम के लोगों ने हिस्सा लिया। बैठक में मुख्य रूप से हिंदू नव वर्ष काफी धूमधाम के साथ मनाए जाने को लेकर चर्चा किया गया। कहा गया कि हिंदू नववर्ष के दिन संध्या में दीप जलाव कर नववर्ष का स्वागत किया जाना है। इसके अलावा साप्ताहिक महा आरती पर भी चर्चा की गई। मौके पर संगठन विस्तार पर भी चर्चा करते हुए नारायणपुर प्रखंड के सभी पंचायत स्तर पर जल्द कमेटी गठन करने का निर्णय लिया गया।
बैठक में बजरंग दल के जिला संयोजक सोनू सिंह, सह संयोजक राकेश पाल, बजरंग दल जिला मिलन केंद्र प्रमुख कुंदन राय, नारायणपुर प्रखंड विद्यार्थी संपर्क प्रमुख अबोध मंडल, रूपडीह पंचायत संयोजक संतोष मंडल, टोपाटांड़ पंचायत संयोजक पंकज महतो के अलावा कामदेव राय, मोहन, प्रमोद, विष्णु, संतोष, अजय यादव, बच्चन, जितेन्द्र पांडेय, किशोर, अर्जुन, दिलीप मोहली, पांचु मंडल, बबलू, गणपति, प्रकाश, रंजीत रजक, शिवशंकर सिंह, विकास साह, कुलदीप पांडेय, गोतम सिंह, दिलीप, दिनेश, दीपक, सुजीत राणा, मनीष यादव आदि उपस्थित थे।
बैठक करते बजरंग दल के सदस्य।