पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jamtara News Mercury Teachers Association Told The Vis President Trouble

पारा शिक्षक संघ ने विस अध्यक्ष को सुनाई परेशानी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नाला/फतेहपुर | एकीकृत पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा फतेहपुर प्रखंड के शिष्टमंडल ने विधानसभा अध्यक्ष से मुलाकात कर अपनी समस्या रखा। मोर्चा शिष्टमंडल के साथ प्रदेश उपाध्यक्ष सह जिला अध्यक्ष निलाम्बर मंडल ने स्थानीय विधायक सह विधानसभा अध्यक्ष रविंद्रनाथ महतो के आवास में कहा कि वर्तमान समय में फतेहपुर सहित जामताड़ा जिला के सभी प्रखंडों के पारा शिक्षक युक्तिकरण से बहुत अधिक प्रभावित है। उन्होंने समस्याओं को लेकर विभागीय अधिकारियों से बात कर पारा शिक्षकों की समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया है। इस अवसर पर शिष्टमंडल में प्रखंड सचिव गोपाल मंडल के अलावा महावीर मंडल, कार्तिक मंडल,प्रेम सागर मंडल, प्रशांत कुमार यादव ,देवाशीष मंडल,राजेश दां सहित दर्जनों पारा शिक्षक उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं...