कुंडहित में शांतिपूर्ण माहौल में मनी होली
कुंडहित|प्रखंड मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में धूमधाम से होली का पर्व मनाया गया। बच्चे बूढ़े व महिलाओं ने गुलाल अबीर लगाकर एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी। होली के दिन सभी दुकानें बंद रही। होली पर्व के अवसर पर मछली 150 से लेकर 300 रुपए तक बिकी। मीट 600 से 650 रुपए तक बिकी। होली पर्व सभी जगह शांतिपूर्ण माहौल में मनाई गई।