- Hindi News
- National
- Narayanpur News No Arrests Were Made For The Murder Of Married Woman A Month Ago
एक माह पूर्व विवाहिता की हुई हत्या के अाराेपियाें की नहीं हुई गिरफ्तारी
पांच लाेगाें काे बनाया गया था अभियुक्त
नारायणपुर थाना क्षेत्र के भैयााडीह में विवाहिता रूबी देवी की हत्या के आरोपियों को पुलिस घटना के एक माह बीत जाने के बाद भी गिरफ्तार नहीं कर सकी है। इस संबंध में पीड़ित परिवार ने एसपी से न्याय की गुहार लगाते हुए अभियुक्तों की गिरफ्तारी की मांग किया है। मृतक की मां मंजू देवी ने बताया कि हत्या की घटना 6 फरवरी 2020 की है। बताया कि उसकी बेटी रूबी की शादी डेढ़ वर्ष पूर्व नारायणपुर थाना क्षेत्र के भैयाडीह गांव निवासी प्रेम चंद्र मंडल के साथ हुआ था। कहा कि कुछ दिनों तक सब ठीक रहा।
परंतु बाद में विगत एक वर्ष से मृतक रूबी को मायके जाने नहीं दिया जा रहा था तथा फोन पर भी बात करने नहीं दिया जाता था। गत 6 फरवरी को दामाद ने फोन कर बताया कि रूबी की तबीयत बहुत खराब है। सूचना पाकर मृतक के पिता सुरेश मंडल जब बेटी के ससुराल पहुंचा तो देखा की उसकी बेटी मरी पड़ी है तथा लोग दाह संस्कार की तैयारी में जुटे है। बेटी के मौत का कारण पूछे जाने पर दामाद प्रेमचंद्र मंडल, ससुराल वाले देबू, सीताराम, समधिन और संजय मंडल उनसे मारपीट करने लगे तथा जान से मारने की धमकी देते हुए जबरन शव यात्रा में शामिल किया।
बेटी के दाह संस्कार के बाद ससुरालवालों ने कहा कि अगर थाना पुलिस किया तो अंजाम बुरा होगा और पुन: मारपीट किया। मृतक के पिता किसी तरह भाग कर घर लौटा तथा आपबीती घरवालों को बताया। मृतक रूबी की मां ने बताया कि इसकी लिखित सूचना नारायणपुर थाना में दिया गया है। मगर अब तक पांचों अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार नहीं किया है। अभियुक्तों की गिरफ्तारी नहीं होने के कारण अभियुुक्तगण फोन कर अब भी धमकी दे रहे है। इस घटना को लेकर मृतक के मां के बयान पर नारायणपुर थाना में कांड संख्या 16/20 भादवि की धारा 302, 201, 341, 323, 504, 506, 34 दर्ज कर पांच लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है।
इस मामले में नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी अब तक नहीं हुई है। लेकिन जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।\\\'\\\'
अजीत कुमार, थाना प्रभारी, नारायणपुर
दाह संस्कार के बाद भी पिता से की थी मारपीट
मृतक रूबी।