बिना काैशल के बेहतर मंच नहीं मिल पाता
जामताड़ा|डाेमेस्टिक वर्कर सेक्टर स्किल कॉउंसिल द्वारा नारायणपुर प्रखंड के गांवों का दाैरा कर आर्थिक रूप से कमजाेर वर्ग के लाेगांे काे काैशल विकास काे लेकर जागरूक किया। सदस्यों ने पंचायत के जनप्रतिनिधियाें को भी डाेमेस्टिक वर्कर सेक्टर स्किल कॉउंसिल की जानकारी दी। माैके काउंसिल के झारखंड समन्वयक अनुभव अंकित ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में प्रतिभावान लाेगांे की कमी नहीं है। जरूरत है उन्हें तरासने की और उन्हे अच्छा माैका देने की। कहा कि बिना काैशल के लाेगाें काे बेहतर मंच नहीं मिल पाता है। कहा कि डाेमेस्टिक वर्कर सेक्टर स्किल कॉउंसिल चाइल्ड कैयर, हाउस किपिंग, पेरेंटल कैयर, एल्डरलि कैयर, कूकिंग जैसे प्रशिक्षण उपलब्ध कराने का काम करती है।