पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

ई-पॉश की जगह पुरानी व्यवस्था लागू हो: एसोसिएशन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

स्थानीय गांधी मैदान में शुक्रवार को जिला फेयर प्राइस शॉप डीलर एसोसिएशन जामताड़ा की बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मोहन प्रसाद भैया ने किया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि नेटवर्क एवं सर्वर की कठिनाई के कारण विगत 4 माह से वितरण व्यवस्था में कठिनाई उत्पन्न हो रही है। जिस कारण विक्रेता एवं उपभोक्ता के बीच काफी परेशानी हो रही है। नेटवर्क सर्वर के कमी के कारण विक्रेता को उपभोक्ताओं को लेकर गांव के ऊंचाई पर जाकर अंगूठा लेते है। वहां भी सही ढंग से अंगूठा नहीं लिया जाता है। रांची एनआईसी से संपर्क करने पर बताया जाता है कि नेटवर्क की समस्या है।

इधर सभी सरकारी कार्यालयों में बायोमेट्रिक उपस्थिति को बंद कर मैनुअल उपस्थिति लेने की घोषणा हो चुकी है। क्षेत्र के उपभोक्ताओं विक्रेताओं के हित को ध्यान में रखते हुए बंद कराने की मांग किया गया। आधार सीडिंग एवं मोबाइल स्लिप पूर्व की भांति ई पाॅश मशीन से दुकानदारों द्वारा पूर्व की भांति कराए जाने की व्यवस्था को चालू करने की भी मांग किया गया। इन सभी बिंदुओं पर 31 मार्च तक उचित पहल कराने की मांग किया गया।

निर्णय लिया गया कि उचित पहल नहीं किए जाने की स्थिति में आगामी 1 अप्रैल को जिले के तमाम जन वितरण विक्रेता जिला आपूर्ति कार्यालय में मशीन जमा कर दिए देंगे। मौके पर जिला उपाध्यक्ष शिरोमणि यादव, सचिव अनिल गुप्ता, मीडिया प्रभारी देवकुमार शाह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नरेश कुमार जैन, सौरव मंडल सहित अन्य कई लोग मौजूद थे।

बैठक में उपस्थित दुकानदार।
खबरें और भी हैं...